रानीगंज: रक्षाबंधन पर रानीगंज बाजार में वाहनों की भीड़ उमड़ी, जाम से हलकान हुए राहगीर
रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को रानीगंज बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजार की मुख्य सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।