चंदौसी में गणेश महोत्सव की तैयारियां तेज 🙏🚩
12 सितंबर से शुरू होने वाले प्रसिद्ध गणेश चौथ मेले और 14 सितंबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा एवं आकर्षक झांकियों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।
शनिवार को एसपी संभल विकास चंद्र त्रिपाठी ने मेला ग्राउंड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश-निकास और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए।