ओबरा: ओबरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
Obra, Sonbhadra | Jun 18, 2026 ओबरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पॉक्सो एक्ट के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त भरतलाल पर एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने और उसे डराने-धमकाने का आरोप है। डर के कारण पीड़िता ने शुरुआत में अपने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी।