रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने चौकी प्रभारियों के साथ की बैठक
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों, आईजीआरएस प्रकरणों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा भावना मजबूत करने पर जोर दिया