✅ 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न
मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग म.प्र. शासन के निर्देशानुसार पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में 24 से 30 अक्टूबर तक आयोजित 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर एवं ओआईसी राहत श्री अशोक डेहरिया द्वारा किया गया। सातवें दिवस 165 आपदा मित्र वॉलिंटियर्स को मेला एवं अन्य बड़े आयोजनों में अत्यधिक भीड़-भाड़ होने पर भगदड़ जैसी आपदा से बचाव, सिंहस्थ 2026 के दौरान सभी तीर्थ स्थलों पर भीड़ नियंत्रण एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी सुश्री वर्षा गौर द्वारा वॉलिंटियर्स को वाहन का लाइसेंस बनवाने एवं हेलमेट लगाकर यात्रा करने की सलाह देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। दोपहर में वॉलिंटियर्स का वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित एक पेपर लिया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में सरकार की आपदा मित्र वॉलिंटियर योजना की सराहना करते हुए कहा कि आपदाओं से निपटने के लिए बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। समापन अवसर पर सभी आपदा मित्र वॉलिंटियर्स को प्रमाण पत्र एवं ईआरके किट का वितरण किया गया तथा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रशिक्षण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और वॉलिंटियर्स से फीडबैक भी लिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर श्रीमती रक्षा राजपूत, हवलदार स्टोरमैन श्री दीपक ठाकुर, आरक्षक श्री कैलाश तोमर, वाहन चालक श्री भारमल यादव, सैनिक श्री शैलेन्द्र परमार, सैनिक अरुण यादव, सैनिक राजेन्द्र सोलंकी, सैनिक आकाश सरवरे, सैनिक दीपक एवं सैनिक राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #AapdaMitra #DisasterManagement #MadhyaPradesh #SDERF #PolytechnicHarda
Harda, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026