माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई। बेगूसराय जिले में विभिन्न पेंशन योजनाओं के कुल 2,53,042 लाभुकों के बैंक खातों में ₹28.97 करोड़ की राशि सीधे भेजी गई। बेगूसराय एनआईसी कार्यालय में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री बृज किशोर चौधरी, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग श्री अभिजीत सोनल सहित संबंधित पदाधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुक उपस्थित थे। DBT के माध्यम से राशि हस्तांतरण से योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ लाभुकों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है।
#iprd
#begusarai
3 views | Begusarai, Bihar | Aug 10, 2026