अशोक नगर: रविवार को ईसागढ़ रोड सहित कई इलाकों में रखरखाव के चलते बिजली कटौती रहेगी
अशोक नगर शहर में रविवार के दिन सुबह 8:00 बजे से 11:00 तक विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली कटौती की घोषणा की है। ईसागढ़ रोड फाइटर से कई इलाके प्रभावित रहेंगे जिसमें जिला चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट, कोर्ट, बरखेडी आवास, ईसागढ एवं गुना रोड इलाका, तायडे कॉलोनी कलेक्ट्रेट रोड मजिस्ट्रेट कॉलोनी, राजमाता चौराहा दुर्गा कॉलोनी, मंदसौर मिल इलाका प्रभावित रहेगा।