चौगाईं: बैदा में ट्रैक्टर से कुचलकर दो बच्चों की मौत, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, कार्रवाई की मांग
मुरार थानाक्षेत्र के बैदा गांव में रविवार की रात 8 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत के 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी नामजद ट्रैक्टर चालक की न तो गिरफ्तारी हो सकी है और न ही वाहन को बरामद किया जा सका है। परिजनों ने बताया कि इस मामले में वो मंगलवार को एसपी और एसडीपीओ को लिखित आवेदन देकर कारवाई की मांग करेंगे।