कलेक्टर ऊषा परमार के निर्देश पर जिले के किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक वितरण के दृष्टिगत डबल लॉक केन्द्रवार कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक ओ. पी. तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से केन्द्रों पर उपस्थित रहकर समक्ष में किसानों को उर्वरक वितरण के लिए निर्देशित किया है।