जांजगीर: जांजगीर चांपा में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया, जानकारी दी सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के प्राथमिक शाला ख़िसोरा में पदस्थ शिक्षक राकेश कुर्रे को नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ कर दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मिली जानकारी अनुसार,, खिसोरा के प्राथमिक शाला में पदस्थ राकेश कुर्रे जोकि शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था और नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ कर दुर्व्यवहार किया गया।