छतरपुर नगर: छतरपुर में एसपी ने 17 नवआरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए
मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 17 नवआरक्षकों को चिकित्सा परीक्षण पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए। पूर्व में 68 नवआरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए जा चुके थे, जबकि इस बार 15 नवआरक्षकों का परीक्षण राज्य मेडिकल बोर्ड और 2 का परीक्षण जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा पूर्ण कि किया।