भरतकूप के भारतपुर में नहा कर कमरे में जाते समय महिला को सर्प ने डसा हालत बिगड़ी जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। मामला चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव का आज बुधवार की सुबह लगभग 6:45 का है जहां सर्प दंश से महिला की हालत बिगड़ गई महिला 20 वर्षीय सीमा पत्नी अनमोल के परिजनों ने बताया कि सीमा घर में ही बरामदे से नहा कर अंदर कमरे में जा रही थी तभी उसे सर्प ने डस लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई जिसको जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सीमा का इलाज किया जा रहा है