कानपुर: कानपुर विश्वविद्यालय के बाहर अवैध चाय सुट्टा बार में दबंगों ने छात्र को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कानपुर विश्वविद्यालय के बाहर अवैध रूप से बने चाय सुट्टा बार में दबंगों ने छात्र की पिटाई कर दी। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और फुटेज सोशल मीडिया पर गुरुवार दोपहर 3:30 वायरल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया वीडियो को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।