कानपुर: बिठूर थाना क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, सहायक पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
थाना बिठूर क्षेत्रान्तर्गत कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना मिली थी, जिसमें पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की गई थी। पीएम रिपोर्ट से स्ट्रैंगुलेशन पाया गया, जिसमें मृतक के परिजन द्वारा उसकी पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया गया था। गुरुवार 1बजे थाना बिठूर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।