कानपुर: महिला वकील को फोन पर मिली धमकी, पुलिस कमिश्नर से की गई शिकायत
एडवोकेट आकांक्षा सविता श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार सुबह 10:30 अनजान नंबर से मुझे धमकी दी गई और बोला गया कि वह सपा नेता रचना सिंह के यहां से बोल रहा है।जब मैं थाने पहुंची तो थाने से पुलिस कर्मी ने उनके सामने धमकी वाले नम्बर पर फोन किया। तो यह कन्फर्म हो गया कि यह रचना सिंह के यहां का नम्बर है। उनके पति ने फोन उठाकर नम्बर उन्हीं का होने की बात कबूली है।