कानपुर: किदवई नगर में महिलाओं द्वारा गांजा बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
किदवई नगर थाना क्षेत्र में हमीरपुर रोड पर महिलाओं द्वारा गांजा बेचे जाने का वीडियो गुरुवार दोपहर 2:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी किदवई नगर को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।थाना प्रभारी ने बताया पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है, निगरानी रखी जा रही है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।