कानपुर: CSJMU के कुलपति को अज्ञात नंबर से दी गई धमकी के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज, सहायक पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
थाना कल्याणपुर क्षेत्रान्तर्गत CSJM विश्वविद्यालय के कुलपति को 18 जनवरी की रात्रि में कुछ अज्ञात नम्बरों से कॉल कर गाली गलौज की गई थी। सहायक पुलिस आयुक्त ने गुरुवार 2:00 बजे जानकारी दी कि,विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कल्याणपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।