नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रायसेन पहुंचकर राष्ट्रीय कृषि मेले में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। सांसद चौधरी ने कहा कि रक्षा मंत्री का कार्यक्रम में शामिल होना पूरे आयोजन के लिए गौरव की बात है। उनकी उपस्थिति ने मेले की गरिमा को और बढ़ाया है।