विजयराघवगढ़: ग्राम राखी पुरैनी में सर्पदंश से एक महिला की हुई मौत विजयराघवगढ पुलिस जांच में जुटी
विजयराघवगढ थाना क्षेत्र के राखी पुरैनी में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई है पुलिस घटना की जांच कर रही है, जानकारी के अनुसार प्रेम भाई भूमियापति सुखदेव भूमिया उम्र 48 वर्ष घर पर सो रही थी अचानक जहरीले सांप ने काट दिया तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृग घोषित कर दिया पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर घटना की जांच कर रही है।