सेवा संकल्प अभियान के तहत
आगर में 'सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज' आयोजित
विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार
कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना के निर्देशन में स्थानीय शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज 2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगर विधायक श्री मधु गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरूसिंह चौहान, श्री मयंक राजपूत एवं श्री मेहरबान सिंह सिसोदिया उपस्थित थे। इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग श्री संजीव पाटिल, जिला रोजगार अधिकारी, उप संचालक उद्यानिकी श्री अर्जुन सिंह राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में निर्णायक दल के रूप में महाप्रबंधक, उद्योग श्री राणा, पी.जी. कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. सोनम डावर एवं सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव उपाध्याय ने प्रतिभागियों के नवाचारों का मूल्यांकन किया कार्यक्रम का संचालन श्री अंकित गौड़ ने किया।
स्टार्टअप सेल, भोपाल के सहायक प्रबंधक श्री पुष्पराज ने प्रतिभागियों को स्टार्टअप एवं नवाचार से संबंधित जानकारी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, इनक्यूबेटर, स्टार्टअप लीडर, इनोवेटर्स, उद्यमी तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे ।
प्रतियोगिता परिणाम
कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, के संदीप राठौर एवं विशाल भिलाला तथा द्वितीय पुरस्कार वेदांत मालवीय, कपिल मोदी एवं ओमप्रकाश प्रजापति ने प्राप्त किया।
मॉडल प्रतियोगिता में क्लीन टेक्नोलॉजी मॉडल हेतु प्रथम पुरस्कार पॉलीटेक्निक कॉलेज के दीपेश वर्मा एवं तोहित अंसारी ने तथा द्वितीय पुरस्कार सांदीपनी विद्यालय, सुसनेर के बबलू राठी एवं अशोक सुर्यवंशी ने प्राप्त किया। स्टार्टअप एवं इनोवेशन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्री वैष्णव विद्यापीठ के राघव भंडारी एवं राज साहू ने तथा द्वितीय पुरस्कार नित्या दीक्षित एवं प्रियांशी परमार तथा आदित्य आर्य एवं अनिल दांगी ने प्राप्त किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Technical Education, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
#आगरमालवा
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026