जौनपुर: शिक्षक पर गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 2800 रुपये बरामद
थाना लाइनबाजार पुलिस ने शिक्षक पर गोली चलाकर चैन लूटने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवम यादव उर्फ मोनू निवासी बीबीपुर, थाना सिकरारा, जौनपुर के रूप में हुई है। शनिवार की सायं करीब 5 बजे लाइन बाजार पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से लूट की चैन की बिक्री से प्राप्त 2800 रुपये नकद बरामद किए।