पतरातू: गिद्दी अरगड्डा मुख्यमार्ग पर सुरक्षा विभाग द्वारा गरीबों के साइकिल छीनने पर लोगों में नाराजगी
गिद्दी अरगड्डा मुख्यमार्ग सिरका भूली क्वार्टर स्थित सुरक्षा विभाग द्वारा गरीबों का साइकिल छिनने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई,इस कारवाई के दौरान सुरक्षा विभाग के पदाधिकारी व कर्मी जैसे ही गरीबों का साइकिल छिनने लगे,अफरा तफरी मच गई, हो-हल्लाह आवाज पर ग्रामीणों की भीड़ उक्त स्थल जुटी और इस कारवाई पर नाराजगी जताई है