रामगंजमण्डी: बाबा महाकाल की भव्य सवारी को लेकर प्रशासन सतर्क, मार्ग का किया निरीक्षण
रामगंजमंडी के चेचट में आगामी 24 अगस्त को निकाली जाने वाली बाबा महाकाल की भव्य सवारी को लेकर प्रशासन एवं पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सवारी के सुचारु संचालन को लेकर थाना अधिकारी उत्तम सिंह सहित राजस्व एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आयोजकों के साथ सवारी मार्ग का निरीक्षण किया।