हुज़ूर: भोपाल कलेक्टोरेट में हुई जनसुनवाई में कोलार के राजकुमार वर्मा ने अफसरों को अपनी पीड़ा सुनाई
Huzur, Bhopal | Oct 15, 2024 भोपाल के कलेक्टोरेट में हुई जनसुनवाई में कोलार के राजकुमार वर्मा ने अफसरों को सुनाई पीड़ा। राजकुमार ने बताया, 'अशोक नाथ योगी और उसकी पत्नी ने एक कंपनी बनाकर हमसे डेली कलेक्शन के नाम पर रुपए इकट्ठा किए। कोलार इलाके में ही करीब 1 हजार लोग इनके ग्राहक बने। अब दोनों ही रुपए लेकर फरार हो गए हैं।मोबाइल बंद है। इस कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।