हुज़ूर: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में वार्ड ब्वॉय-टेक्नीशियन की हड़ताल खत्म
Huzur, Bhopal | Oct 15, 2024 भोपाल हमीदिया अस्पताल के वार्ड ब्वॉय और टेक्नीशियन की हड़ताल खत्म हो गई है। इसके साथ ही सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। मंगलवार सुबह 4 महीने से वेतन नहीं मिलने के चलते लगभग 500 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इसके चलते सुबह से ही यहां आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।