एकमा: पोखरे में डूबने से मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम
Ekma, Saran | May 25, 2026 एकमा नगर पंचायत के राजपुर गांव में सोमवार की दोपहर करीब 12:00 पोखड़े में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय यादव के इकलौते पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है दो बच्चे पोखरे में नहा रहे थे । इसी दौरान दोनों डूब गए।शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच कर दोनों को निकाल लिया।लेकिन एक बच्चे को डॉ ने मृत घोषित कर दिया।