कामां: कामां पुलिस ने 8 साल से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस ने 8 साल से फरार स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश कुमार शर्मा उर्फ टिल्लू, निवासी राजाजी का बास, थाना अलवर, वर्ष 2018 से फरार चल रहा था। डीएसटी और कामां थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे बस स्टैंड डीग से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई की जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे मिली है मामले में अनुसंधान जारी।