मोठ: चिरगांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर आग का गोला बना गिट्टी से भरा ट्रक, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा।
Moth, Jhansi | Jun 29, 2026 झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में महेवा-मुराटा मार्ग पर गिट्टी से भरे चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। चालक ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। समय रहते आग बुझने से कोई जनहानि नहीं हुई।