पटना ग्रामीण: पटना में 11 सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की जानकारी, किसान बनेंगे शेयर होल्डर
नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने 11 सैटलाइट टाउनशिप विकसित किए जाने पर विस्तृत जानकारी दी है। मौके पर सोमवार शाम करीब 5:00 बजे उन्होंने बताया कि बिहार में ग्रीन सिटी निर्माण में किसान शेयर होल्डर बनेंगे। सभी प्लॉट का आवंटन एक बराबर होगा। जिलाअधिकारी के निगरानी में हर जिले में टाउनशिप का निर्माण होगा।