सरस्वती विहार: चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 'ऑपरेशन खंगार' के तहत करीब 6 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अफीम तस्कर गोमाराम उर्फ गोविंद उर्फ गोमा को गिरफ्तार किया है। 72 वर्षीय गोमाराम मध्यप्रदेश का निवासी है और रिश्तेदार के मौसर में शामिल होने गंगरार आया था। बस्सी के पास स्कॉर्पियो से लौटते समय पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।
गोमाराम का नाम पहली बार 2019 में सिरोही और 2020 में बाड़मेर के सिवाणा थाने के अफीम मामले में सामने आया था। उस पर राजस्थान-एमपी के बीच अफीम तस्करी का बड़ा नेटवर्क चलाने और हर महीने लाखों कमाने का आरोप है। पुलिस अब उसके नेटवर्क की जांच कर रही है।#news #chittorgarh #viral #breakingnews #update