नगर पालिका कार्यालय में आज बुधवार 4:00 बजे जिला नगर आयुक्त ने शहर की समस्याओं को लेकर अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में नपा प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों की ओर से शहर में बढ़ते अतिक्रमण, बदहाल सफाई व्यवस्था, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या से अवगत कराया।