राजस्थान विश्वविद्यालय में गवर्नमेंट कॉलेज, जयपुर के मूक-बधिर (दिव्यांग) छात्रों के साथ सुरक्षा गार्डों द्वारा कथित तौर पर किए गए अमानवीय व्यवहार और मजाक उड़ाने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। पीड़ित छात्रों के साथ प्रतिनिधिमंडल ने रजिस्ट्रार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मुलाकात के दौरान रजिस्ट्रार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल बातचीत की। इसके बाद संबंधित सुरक्षा गार्ड को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया। #sanchalnews #sanchalnewslive #jaipur #jaipurnews #rajasthannews
Rajasthan, India | Aug 7, 2026