दुधि: बभनी में रेंज ऑफिस के आगे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दो घायल
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर रेंज ऑफिस से आगे शनिवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय सुरेश कुमार गुप्ता पुत्र बिहारी लाल निवासी दरनखांड़, बभनी, खोतोमहुआ से रामलीला देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था।