बैरसिया: दीपक नगर बावड़ियाकलां की झुग्गी बस्ती से जिला प्रशासन ने 35 परिवारों को बाग मुगालिया एक्सटेंशन में किया शिफ्ट
भोपाल के दीपक नगर बावड़ियाकलां स्थित एक झुग्गी बस्ती से जिला प्रशासन ने 35 परिवारों को बाग मुगालिया एक्सटेंशन में शिफ्ट कर दिया। जहां शिफ्टिंग की गई, वहां ग्रीन बेल्ट है और ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी गुजरी है। ऐसे में हरियाली के साथ आम लोगों की जिंदगी पर भी संकट खड़ा हो गया है। इसका लोगों ने विरोध जताया है। इधर, अरेड़ी से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाया गया। शि