बिंदकी: बिंदकी व क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर किया गया योग, भाजपा विधायक, बिंदकी चेयरमैन व अधिकारी रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बा व क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कई स्थानों पर योग किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार की सुबह 6:30 बजे बावन इमली शहीद स्मारक में योग किया गया। जिसमें विधायक राजेंद्र सिंह पटेल रहे। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिंदकी में योग किया गया जिसमें बिंदकी नगर पालिका चेयरमैन राधा साहू तथा अधिकारी मौजूद रहे।