केसरिया: डुमरियाघाट पुल के समीप पुलिस ने बोलेरा से ले जाए जा रहे 151.20 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
डुरियाघाट थाना क्षेत्र के डुमरियाघाट पुल के समीप से पुलिस बोलेरा से ले जाए जा रहे 151.20 लीटर मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है,वही मौके से एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार कारोबारी गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के जलतौली गांव निवासी सुरेश राम का पुत्र पंकज कुमार बताया जाता है। जानकारी शनिवार शाम करीब 06 बजे मिली।