बिंदकी: मानिकपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में गरम दाल कक्षा तीन की छात्रा के ऊपर गिरने से गंभीर रूप से झुलसी, कानपुर में भर्ती
फतेहपुर जनपद के औंग क्षेत्र के मानिकपुर के कंपोजिट विद्यालय में मिड डे मील में बनाई गई गरम दाल भगोने के अंदर मेज के ऊपर रखी हुई थी। अचानक भगोने में भारी गरम दाल 7 वर्षीय कक्षा 3 की छात्रा निकिता पुत्री शिवकुमार निवासी मानिकपुर के ऊपर गिर पड़ी। जिससे गंभीर रूप से झुलस गई। रविवार को दिन में 11 बजे छात्रा के पिता ने बताया की विद्यालय द्वारा जानकारी नहीं दी गई।