पिपरा: झरका गोलीकांड का खुलासा, दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Pipra, Supaul | Jul 25, 2026 पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना पुलिस ने झरका गांव में 21 जुलाई को हुई गोलीकांड की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पिपरा थाना कांड संख्या 268/26, दिनांक 22 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की