भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों की खैर नहीं, सड़क हादसों में बढ़ती मौतों पर पुलिस सख्त
भीलवाड़ा जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और उनमें हो रही अकारण मौतों को रोकने के लिए अब पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। हादसों के आंकड़ों के विश्लेषण में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि अधिकांश मौतें दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं पहनने और चौपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने के कारण हो रही हैं।