शिक्षा विभाग ने 'समावेशी शिक्षा: हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह संगोष्ठी कल शनिवार को सुबह 11 बजे विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की जाएगी।
इसी क्रम में, बछवाड़ा प्रखंड स्थित रानी एक पंचायत के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर सहित अन्य विद्यालयों में भी इसका आयोजन होगा। इस दौरान अभिभावक और शिक्षक मिलकर विद्यालय की बेहतर व्यवस्था और छात्र-छात्राओं के भविष्य पर चर्चा करेंगे।
संगोष्ठी का एक मुख्य उद्देश्य अभिभावकों के माध्यम से बच्चों को 'स्कूल की ओर चलें' अभियान के लिए जागरूक करना भी है, ताकि छात्र-छात्राओं की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।
प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवनाथ प्रसाद ने बताया कि शिक्षा विभाग ने इस संगोष्ठी के आयोजन का निर्देश दिया है। इसमें शिक्षक और अभिभावक कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्था में सुधार, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना, उनकी शैक्षणिक प्रगति और स्वास्थ्य पर ध्यान देना, साथ ही स्कूल व अभिभावकों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करना है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस संगोष्ठी में अवश्य शामिल हों। जिससे बच्चों के भविष्य पर चर्चा करने से विद्यालय और बच्चों को प्रभावी बनाया जा सकेगा।
Bachhwara, Begusarai | Jul 24, 2026