सटटी थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव के राजेश ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पुत्र छोटू ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।