चांपा: नगर पंचायत बम्हनीडीह निर्वाचन 2026 के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण, 1 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पंचायत बम्हनीडीह निर्वाचन 2026 के अंतर्गत दिनांक 1 जून 2026 को होने वाले मतदान हेतु सभी प्रशासनिक, सुरक्षा एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई।