मुंगेर: लावारिश शवों को अंतिम संस्कार करनेवाली शाश्वत संस्कार का हुआ पुनर्गठन - संजय केशरी पुनः बने अध्यक्ष
Munger, Munger | Feb 26, 2024 लावारिस शवों का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करने वाली संस्था शाश्वत संस्कार के कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक लाल दरवाजा दुर्गा स्थान के समीप अमरनाथ प्रसाद ललन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर शाश्वत संस्कार का पुनर्गठन किया गया जिसमें संजय केशरी को पुनः अध्यक्ष बनाया गया। अधिवक्ता समीष कुमार वर्मा को महासचिव, अमरनाथ प्रसाद ललन को कोषाध्यक्ष बनाया ।