नागौर: नागौर के पूर्व सांसद व किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी पुष्कर के दौरे पर रहे
Nagaur, Nagaur | Dec 18, 2024 नागौर के पूर्व सांसद व किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी आज बुधवार को पुष्कर के दौरे पर रहे। इस दौरान पुष्कर में आयोजित तेलंगाना के भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की माता के निधन पर आयोजित शोक सभा में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।