अनूपपुर: पन्ना: पवन चीनी मित्र मंडली ने टॉपर छात्रा को टैब भेंट कर सम्मानित किया
शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की एक प्रेरणादायक पहल अनूपपुर जिले से सामने आई है। बरगवां नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी मित्र मंडली ने लगभग 400 किलोमीटर का सफर तय कर पन्ना जिले पहुंचकर प्रदेश टॉपर छात्रा को सम्मानित किया। 10वीं में 500 में से 499 अंक, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान पन्ना जिले की होनहार छात्रा ।