बिरनी: सड़क हादसे में युवती की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई, वाहन जब्त
Birni, Giridih | Sep 29, 2026 बिरनी। गारागुरु गांव में सड़क हादसे में प्रकाश वर्मा की पुत्री लक्ष्मी कुमारी की मौत के मामले में भरकट्टा ओपी पुलिस ने मंगलवार को वाहन जब्त कर लिया। मामले में ओपी में कांड संख्या 175/26 दर्ज किया गया था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोवाड़-कोडरमा मुख्य मार्ग जाम कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलि