सिमगा: जिले में 1 से 15 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित होने की जानकारी दी कलेक्टर ने
बलौदाबाजार भाटापारा जिले में 1 से 15 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिले के सिमगा सहित सभी तहसीलों में एसडीएम व तहसीलदार के माध्यम से यह शिविर आयोजित किया जा रहे हैं इस शिविर में नामांतरण बटवारा सीमांकन रिकॉर्ड सुधार आदि राजस्व मामलों का निराकरण किया जा रहा है कलेक्टर कुलदीपक शर्मा ने विस्तृत जानकारी दी