हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में मामला अंधविश्वास से जुड़ा पाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मां, एक तांत्रिक और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने कहा कि सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।