पाटन: पाटन पुलिस ने नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात अंजाम देने वाले आरोपी को भेजा जेल
Patan, Jabalpur | Jun 10, 2026 जबलपुर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बुधवार लगभग 1:00 बजे बताया कि पाटन थाना इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इस जेल भी दिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी नाबालिग को अपहृत कर बाहर ले गया था और उसने वहां पर दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया।