गायघाट: विधायक कोमल सिंह ने किया बंदरा प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य उद्घाटन
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड मुख्यालय के पीछे शनिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट बंदरा प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं विधायक कोमल सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच इमाम इलेवन एटवारपुर और इंतेखाब इलेवन बरेवा टीम के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन